धर्मांतरण करा रहा वर्दीवाला!: परेशानी दूर करने के लिए चर्च बुलाता है सिपाही, वीडियो देख SP बोले- कराएंगे जांच
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर चल रहे हंगामे के बीच एक नया वीडियो सामने आया है।हिन्दू जागरण मंच का आरोप है कि सिपाही अपने दो नाबालिग साथियों के साथ गांव-गांव घूमकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर चल रहे हंगामे के बीच एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक पुलिसकर्मी ही लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए चर्च आने का न्यौता देता दिखाई दे रहा है। वीडियो मनेंद्रगढ़ का बताया जा रहा है। इसके बाद हिंदू संगठन भड़क गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। हिन्दू जागरण मंच का आरोप है कि सिपाही अपने दो नाबालिग साथियों के साथ गांव-गांव घूमकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहा है। वहीं एसपी ने मामले की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आकाश दुआ ने आरोप लगाया कि, पुलिस का सिपाही विमल तिर्की है, जो गांवों में धर्मांतरण करा रहा है। वह पुलिस लाइन में पदस्थ है। आरोप है कि सिपाही अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ भलौर, चैनपुर, चनवारीडाड़ सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को डराकर धर्मांतरण के लिए उकसाता है। वह परेशानी दूर करने के नाम पर चैनपुर के चर्च में भी लोगों को बुलाता है। लोगों से कहता है कि अगर आप इसे नहीं मानेंगे तो जलकर खाक हो जाएंगे, घर में किसी की मृत्यु हो जाएगी।
जिलाध्यक्ष आकाश दुआ ने बताया कि, उसने मंच के सदस्यों को भी धर्मांतरण के लिए प्रलोभन दिया था। उन्होंने बताया कि, इस संबंध में 13 जुलाई को एसपी कार्यालय में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि शिकायत करने के बाद उन्होंने जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, उसे भी दबाव डालकर डिलीट करा दिया गया। इस दौरान मंच की ओर से धर्मांतरण को लेकर वीडियो भी कॉन्फ्रेंस में दिखाया गया। मंच की ओर से कहा गया है कि अगर जल्द ही इसे लेकर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हिंदू संगठन आंदोलन करेंगे।
इसकी शिकायत की गई थी। इसका त्वरित संज्ञान लिया गया है। प्राथमिक जांच कराई जा रही है। इसमें जो तथ्य सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सर्विस कंडक्ट गाइडलाइन में जो नियम है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जिस दिन हमारे सामने शिकायत आई उसी दिन जांच के आदेशित कर दिए हैं। संबंधित एसडीओपी इसकी जांच कर रहे हैं।
- सिद्धार्थ तिवारी, एसपी मनेंद्रगढ़-चिरमितरी-भरतपुर (MCB)