{"_id":"66abb194ff0387a154010fec","slug":"high-speed-car-took-the-life-of-girl-in-raipur-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने युवती की ले ली जान: रायपुर के तेलीबांधा रिंगरोड पर हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने युवती की ले ली जान: रायपुर के तेलीबांधा रिंगरोड पर हुआ हादसा, मौके पर हुई मौत
Thu, 01 Aug 2024 09:33 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 01 Aug 2024 09:33 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवती को जोरदार टक्कर मारी, जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई। जोरदार टक्कर से युवती स्कूटी समेत दूर जा गिरी। वहीं कार चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। यह घटना तेलीबांधा रिंगरोड का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तेलीबांधा रिंग रोड में तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी सवार 21 साल की युवती को टक्कर मार दी। वहीं आरोपी मौके से भागकर खम्हारडीह थाना के पार्किंग में कार को खड़ी कर फरार हो गया। इधर हादसे में युवती की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची। आगे की कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.
युवती की पहचान 21 वर्षीय श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में हुई है, जो वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी रहती है। यह हादसा तब हुआ जब वह अपने पिता के लिए दवाई लेने जा रही थी इस दौरान किसी अज्ञात कार सवार ने टक्कर मारी, जिससे युवती को मौके पर मौत हो गई। वहीं अब मामले में पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।