{"_id":"634d6fac63ec756e915ce4e6","slug":"herd-of-elephants-destroying-standing-crops-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर रहा हाथियों का झुंड, पूरे इलाके में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: किसानों की खड़ी फसल बर्बाद कर रहा हाथियों का झुंड, पूरे इलाके में दहशत का माहौल
Mon, 17 Oct 2022 09:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:44 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल किसानों की खड़ी फसल को रौंदते हुए आसपास में मंडरा रहा है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले जा रहे है। इस दल में हाथी का एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर जिले के कोटा वन क्षेत्र अचानकमार के जंगल मे हाथियों का दल दिखने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा कि हाथियों के इस दल को ग्राम शिव तराई से होते हुए दवनपुर की तरफ जाते देखा गया है।
विज्ञापन
सूचना पर वन महकमे की टीम पहुंची और उन्होंने ग्रामीणों के साथ टॉर्च लेकर आसपास के इलाकों में सर्च किया। वन विभाग का अमला ग्रामीणों के साथ हाथियों को खदेड़ने लगा रहा। वहीं, ग्रामवासियों को हाथियों के दल से दूरी बनाकर रखने की बात समझाई जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों का दल किसानों की खड़ी फसल को रौंदते हुए आसपास में मंडरा रहा है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ते चले जा रहे है। इस दल में हाथी का एक छोटा बच्चा भी दिखाई दे रहा है। अंधेरा होने कारण हाथियों की संख्या 5 से 7 दिखी है, इनकी संख्या को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, वन अमला ग्रामीणों से अपील कर रही है कि हाथियों को छेड़छाड़ ना करें जैसे वो अपने रास्ते होकर वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन