{"_id":"dcee35e8-dcbe-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"helicopter-of-cg-govt-saved-97-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से बच गए 97 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से बच गए 97 यात्री
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए हेलीकॉप्टर भेजा था जो अब तक 97 लोगों को सुरक्षित निकाल चुका है।
विज्ञापन
सभी सुरक्षित लोगों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सदन में 23 जून को पहुंचे 47 यात्रियों को ट्रेन से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के यात्रियों का पता लगाने और बचाव एवं राहत कार्य के लिए राज्य के राजस्व सचिव के.आर.पिस्दा और आवासीय आयुक्त श्रीमती व्ही.बी. उमादेवी के नेतृत्व में 10 अधिकारियों का दल देहरादून, हरिद्वार, जोशीमठ और ऋषिकेश में उत्तराखंड में मौजूद हैं।
राजस्व सचिव श्री पिस्दा ने बताया कि 22 जून को हेलीकॉप्टर से 32 लोगों सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाया गया है।
बद्रीनाथ स्थित अस्थायी हेलीपेड में लगभग 100 लोग थे, इनमें से 65 लोगों को हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है।
मौसम ठीक रहने पर कल बाकी लोगों को भी हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचा दिया जाएगा। सुरक्षित जोशीमठ पहुंचाए गए सभी यात्रियों की सूची तैयार की जा रही है।