फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heavy rain in the capital Raipur: Clouds raining with thunder and lightning in many districts of the state

राजधानी रायपुर में झमाझम बारिश: प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ बरस रहे बादल, जानें अपने जिलों का हाल

Wed, 04 Sep 2024 03:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 04 Sep 2024 03:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झमाझम  बारिश हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के की जिलों अच्छी बारिश हो रही है।

विज्ञापन
Heavy rain in the capital Raipur: Clouds raining with thunder and lightning in many districts of the state
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झमाझम  बारिश हो रही है। इसके साथ ही प्रदेश के की जिलों अच्छी बारिश हो रही है। रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बारिश कि स्थिति बनी हुई थी। वहीं दोपहर दो बजे 15 मिनट तेज बारिश होने के बाद थम गई थी, लेकिन अब मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग पांच सितंबर से प्रदेशभर में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज बस्तर संभाग में  भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज प्रदेश भर में हल्की मध्यम बारिश कि संभावना जताई थी। वहीं पांच सितंबर से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना है। बीते की दिनों से बारिश थम सी गई थी, जिससे रायपुर समेत अन्य जिलों में लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। रायपुर में झमाझम बारिश से वातावरण ठंडा हो गया है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में पांच सितंबर से मानसूनी सिस्टम ऐक्टिव हों एकी संभावना है, जिससे प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार हैं। एक चक्रवती परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। यही वजह है कि प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना है साथ ही बस्तर संभाग के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।    
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 928.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 04 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1952.9 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 500.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।


राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 509.4 सूरजपुर जिले में 921.5 मिमी, बलरामपुर में 1333.4 मिमी, जशपुर में 796.6 मिमी, कोरिया में 936.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 936.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। रायपुर जिले में 747.7 मिमी, बलौदाबाजार में 951.3 मिमी, गरियाबंद में 896.6 मिमी, महासमुंद में 727.9 मिमी, धमतरी में 802.0 मिमी, बिलासपुर में 847.2 मिमी, मुंगेली में 957.0 मिमी, रायगढ़ में 893.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 540.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1002.7 मिमी, सक्ती 858.2 मिमी, कोरबा में 1228.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 983.9 मिमी, दुर्ग में 547.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 747.0 मिमी, राजनांदगांव में 894.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 998.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 653.6 मिमी, बालोद में 929.4 मिमी, बस्तर में 991.4 मिमी, कोण्डागांव में 887.6 मिमी, कांकेर में 1088.0 मिमी, नारायणपुर में 1044.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 1223.3 मिमी और सुकमा जिले में 1324.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed