{"_id":"64ba4741e31dbba7430f1026","slug":"heavy-rain-in-raipur-chhattisgarh-meteorological-department-issued-yellow-alert-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में बना सिस्टम: कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में बना सिस्टम: कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Fri, 21 Jul 2023 02:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 02:22 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह से बदल छाए हुए हैं। इससे उमस वाली गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। प्रदेश में अभी खंड वर्षा हो रही है। लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। सुबह से बदल छाए हुए हैं। इससे उमस वाली गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। प्रदेश में अभी खंड वर्षा हो रही है। लोग तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात पड़ने की संभावना है। प्रदेश के 4 जिलों में जैसे- सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिनों बाद प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, रायपुर, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा तट पर स्थित कम दबाव के वाले क्षेत्र के केंद्र और उसके बाद पूर्व-दक्षिणपूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी पर 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उपर एक कम दबाव का क्षेत्र और उससे सटे ओडिशा तट के आसपास के क्षेत्र में देवा स्थित चक्रवाती सिस्टम समुद्र तल से 76 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकाव है। एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने आने वाले शनिवार के लिए प्रदेश के कुछ जगहों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। रायपुर शहर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन