फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Heat wave alert in Raipur, Bilaspur and Durg divisions in Chhattisgarh

नौतपा का पांचवा दिन: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू का अलर्ट; पारा 47 डिग्री के पार

Wed, 29 May 2024 11:22 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 29 May 2024 11:22 AM IST
सार

आज नौतपा का पांचवा दिन है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन
Heat wave alert in Raipur, Bilaspur and Durg divisions in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज नौतपा का पांचवा दिन है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों का हाल बेहाल है। आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री वृद्धि होने की संभावना है। सात जिलों में पारा 45 डिग्री के पार है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री जा पहुंचा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कई जिलों में गर्म हवाएं चलेगी। साथ ही रात भी गर्म हवाओं के साथ गुजरेगी। 
विज्ञापन


इन जिलों में लू के हालात 
मौसम विभाग ने महीने के आखिरी तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, मुंगेली, कबीरधाम, राजनंदगांव, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और रायगढ़ में अलग-अलग जगहों पर लू चलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में भी चलेगी गर्म हवाएं 
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यही वजह है कि राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, लेकिन लोग गर्म हवा से परेशान हैं। रायपुर समेत प्रदेशभर में अभी और तापमान बढ़ने की संभावना है। 


सबसे गर्म मुंगेली रहा 
नौतपा का चौथा दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 45.8 माना एयरपोर्ट में 46 बिलासपुर में 46.4 पेंड्रा रोड में 45 अंबिकापुर में 43.5 दुर्ग में 44.6 राजनांदगांव में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed