{"_id":"66868cd00074c1d84f020788","slug":"health-of-12-members-of-same-family-deteriorated-due-to-eating-mushrooms-in-janjgir-champa-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Food Poisoning: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Food Poisoning: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 12 सदस्यों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Thu, 04 Jul 2024 05:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:28 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक ही परिवार के 12 सदस्यों को फूड पॉइजनिंग हो गया। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के कनई गांव में एक ही परिवार के 12 सदस्यों को फूड पॉइजनिंग हो गया। बताया जा रहा है कि सभी की मशरूम खाने से तबीयत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार गुरुवार की दोपहर 12 बजे सभी ने मशरूम की सब्जी खाई थी। वहीं, तीन बजे सभी को उल्टी और सीने में दर्द होने लगी। इसके बाद 108 को सूचना दी गई। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है। इसमें तीन बच्ची, चार महिला, पांच पुरुष शामिल हैं। कुल 12 सदस्य में से तीन बच्ची और एक महिला की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
ये लोग हुए बीमार
कुसुम लता (33), अमर कुमारी (23), ननकी नोनी (70), रामकृपाल (72), गेंदराम (40), आरती (9), ज्योति (13), पूजा (13), रजनी (35), छतराम (35), कृष्णा (25) और महेश (19)।
विज्ञापन