फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   hasdev river bank illuminated with lamps on dev deepawali in korba

Korba : देव दीपावली पर हजारों दीयों से रोशन हुआ हसदेव तट, शंखनाद के साथ हुई महाआरती

Tue, 08 Nov 2022 04:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Nov 2022 04:38 PM IST
सार

हजारों की संख्या में हसदेव घाट पर दीपक प्रज्वलित किए गए और फिर महा आरती हुई। लोगों ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत रहा है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। वे हिंदू संस्कृति के प्रति एकजुटता दिखाते रहेंगे।
 

विज्ञापन
hasdev river bank illuminated with lamps on dev deepawali in korba
देव दीपावली के अवसर पर कोरबा में शिवनाथ नदी का घाट लाइटों और दियों से रोशन हो उठा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पहली बार सनातन परंपरा का विराट स्वरूप दिखाई दिया। हसदेव नदी का तट हजारों दियों से रोशन हो उठा। इन दियों की छटा ऐसी निखरी की हर कोई अपलक निहारता रह गया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोग शंखनाद के साथ हुई महाआरती के साक्षी बने। मौका था हिंदू क्रांति सेना की ओर से देव दीपावली उत्सव का। 

विज्ञापन




कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पहली बार भव्य और दिव्य आयोजन किया गया। हसदेव नदी घाट पर सजावट कुछ इस अंदाज में की गई मानो बनारस हरिद्वार और ऋषिकेश के घाट यहां पर उतर आए हों। हर कोई इन सजावट को देखता रहा गया। आयोजन का स्वरूप कुछ इस तरह का था, जिसने स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया।
विज्ञापन




भारी-भरकम साज-सज्जा ने पहली बार यहां के पूरे स्वरूप को अलौकिक बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से कई घंटे पहले ही लोगों ने यहां पहुंचने लगे थे। पुरोहितों ने शंखनाद किया, तो दूध से अभिषेक भी किया गया। हसदेव नदी को लाल चुनरी अर्पित की गई। काफी देर तक लोगों ने भक्ति संगीत और आतिशबाजी का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हजारों की संख्या में हसदेव घाट पर दीपक प्रज्वलित किए गए और फिर महा आरती हुई। लोगों ने बताया कि यह आयोजन अपने आप में अविस्मरणीय और अद्भुत रहा है जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। हिंदू क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में कहा कि वे हिंदू संस्कृति के प्रति एकजुटता दिखाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed