{"_id":"65ed4869a09e2875ac079b19","slug":"half-burnt-body-of-a-young-man-found-on-the-side-of-the-highway-in-sakti-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sakti: सक्ती में हाईवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sakti: सक्ती में हाईवे किनारे मिला युवक का अधजला शव, नहीं हो सकी पहचान; जांच में जुटी पुलिस
Sun, 10 Mar 2024 11:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
सक्ती जिले में नेशनल हाईवे किनारे संदिग्ध हालत में एक युवक का अधजला शव मिला है। मृतक का शव बुरी तरह से जल चुका है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। अंदेशा लगाया जा रहा है की व्यक्ति की हत्या कर शव को जलाए जाने का प्रायस किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची थी। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मसनियाकलां से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे के किनारे एक अधजला शव मिला। ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर डीएसपी अंजली गुप्ता और सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।
विज्ञापन