फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   GST team raided the residence of supplier Ashok Aggarwal in ambikapur

GST Team Raid: सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर जीएसटी की छापेमारी, शासकीय विभागों में करते हैं सामान सप्लाई

Thu, 24 Oct 2024 06:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 24 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

जीएसटी की टीम ने सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास में पर छापेमारी की। अशोक अग्रवाल कई शासकीय विभागों में कई सामग्रियों की सप्लाई करते हैं।

विज्ञापन
GST team raided the residence of supplier Ashok Aggarwal in ambikapur
सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर जीएसटी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी की टीम ने अंबिकापुर नगर के रामनिवास कॉलोनी स्थित सप्लायर अशोक अग्रवाल के निवास पर छापेमारी की। अशोक अग्रवाल कई शासकीय विभागों में कई सामग्रियों की सप्लाई करते हैं। जीएसटी की पांच सदस्यीय टीम घर में रखे दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जीएसटी की टीम शहर के अन्य कई व्यवसासियों के ठिकानों पर भी दबिश देने की तैयारी में है। इससे व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को जीएसटी की टीम ने टाइम आउट सिनेमा के पीछे अशोक अग्रवाल के घर दो वाहनों में पहुंची। जीएसटी की टीम संबंधित दस्तावेजों की जांच में जुटी हुई है। अशोक अग्रवाल सरकारी सामान के बड़े सप्लायर हैं। वे शिक्षा विभाग, आदिम जाति विभाग समेत अन्य सरकारी विभागों में करोड़ों रुपये के सामान की सप्लाई करते हैं। कुछ महीने पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने भी अशोक अग्रवाल के घर व गोदाम पर छापेमारी की थी। वे दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गए थे। इसी बीच गुरुवार को जीएसटी की पांच सदस्यीय टीम ने उनके घर पर छापा मारने पहुंची। टीम द्वारा सामान सप्लाई व जीएसटी से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जीएसटी की टीम ने शहर के अन्य कई व्यवसायियों के घरों व दुकानों में भी छापामार कार्रवाई की है। इन जगहों पर भी टीम द्वारा दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जीएसटी की इस कार्रवाई से व्यवसायियों में हडक़ंप मचा हुआ है। सूत्रों के अनुसार सप्लायर अशोक अग्रवाल कांग्रेस के दो पूर्व मंत्रियों के करीबी बताए जा रहे हैं। उनके घर पर इसी वर्ष मार्च की पहली तारीख को ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। इस दौरान भी उसके घर के दस्तावेज खंगाले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed