फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Grand organization of women's conference and Teeja-Pora festival in Chhattisgarh Silver Festival

Raipur News: छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में महिला सम्मेलन और तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन

Sun, 24 Aug 2025 04:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 24 Aug 2025 04:53 PM IST
सार

रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर प्रदेशभर से आई माताओं-बहनों का आत्मीय स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Grand organization of women's conference and Teeja-Pora festival in Chhattisgarh Silver Festival
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में महिला सम्मेलन और तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत महिला सम्मेलन एवं तीजा-पोरा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेवता पर प्रदेशभर से आई माताओं-बहनों का आत्मीय स्वागत किया गया। उन्हें साड़ी, श्रृंगार सामग्री और छत्तीसगढ़ी कलेवा भेंट किए गए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तीजा नारी शक्ति के मान, सम्मान और दृढ़ निश्चय का पर्व है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से 70 लाख से अधिक महिलाएँ प्रतिमाह एक हजार रुपए पाकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
विज्ञापन


कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि तीजा-पोरा पर्व महिलाओं की खुशी, एकजुटता और आत्मीयता का प्रतीक है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसे धार्मिक, सामाजिक और प्राकृतिक सामंजस्य का पर्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंडवानी गायिका उषा बारले और लोकगायिका आरु साहू को सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएँ शामिल हुईं। उन्होंने मेहंदी लगवाई, रंग-बिरंगी चूड़ियाँ पहनीं और सावन के झूले का आनंद लिया।


कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक आभूषणों की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़, नींबू दौड़ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed