फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Governor conducts surprise inspection of KTU, orders immediate recall professors posted at other places in CG

CG: राज्यपाल ने KTU का किया आकस्मिक निरीक्षण,अन्य स्थानों पर पदस्थ प्रोफेसरों को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश

Fri, 04 Jul 2025 03:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 04 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए। राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Governor conducts surprise inspection of KTU, orders immediate recall professors posted at other places in CG
राज्यपाल ने KTU का किया आकस्मिक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका ने आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था सुधारने के लिए कड़े निर्देश दिए। राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया। भवन को विद्यार्थियों के अनुरूप हाईटेक करने का निर्देश दिया। इसके पश्चात बैठक लेकर कुलपति एवं प्रोफेसरों से विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विश्वविद्यालय में धीमी प्रवेश प्रक्रिया पर नाराजगी व्यक्त की। विश्वविद्यालय मे संचालित पाठ्यक्रमों में वृद्धि कर विद्यार्थियों का प्रवेश बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में कार्यरत टीचिंग एवं अन्य स्टाफ के बारे में जानकारी ली। वहां के प्रोफेसर अन्य स्थानों पर पदस्थ हैं। टीचिंग स्टाफ की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही अन्य स्थानों पर पदस्थ प्रोफेसरों को तत्काल वापस बुलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के भव्य संरचना के अनुरूप अध्ययन, अध्यापन की सुविधा सुनिश्चित की जाए। विश्वविद्यालय में आने जाने के लिए परिवहन सुविधा की कमी को दूर करने का भी निर्देश दिया। विश्वविद्यालय में स्थाई रजिस्ट्रार नियुक्त नहीं है, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखने कहा गया। 
विज्ञापन


राज्यपाल डेका ने विश्वविद्यालय के कार्य परिषद और विद्या परिषद की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने तथा सुचारू संचालन के लिए विश्वविद्यालय के एक्ट में आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव शीघ्र भेजने कहा। साथ ही रूसा फंड का सही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कुलपति महादेव कावरे, राज्यपाल की उप सचिव हिना अनिमेष नेताम, अवर सचिव अनुभव शर्मा एवं विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed