{"_id":"6ab79156c424513b7101d70e","slug":"government-liquor-shop-surrounded-by-floodwaters-two-security-personnel-trapped-inside-rescued-by-city-army-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान: अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी, नगर सेना ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान: अंदर फंसे दो सुरक्षाकर्मी, नगर सेना ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
Sat, 26 Sep 2026 03:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 26 Sep 2026 03:15 PM IST
सार
बम्हनी गांव में महानदी का जलस्तर बढ़ने से सरकारी शराब दुकान बाढ़ के पानी से घिर गई। दुकान की सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मी अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही नगर सेना की बचाव टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
दोनों सुरक्षाकर्मी को नगर सेना ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण महासमुंद जिले में महानदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण जिले के नदी-नाले उफन रहे हैं। बम्हनी गांव में स्थित शासकीय शराब दुकान चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गई। दुकान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन पानी के बीच ही फंस गए। जलभराव ने दुकान से बाहर निकलने का रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया।
जलभराव में फंसे दो सुरक्षाकर्मी
बारिश के कारण बम्हनी गांव में बनी सरकारी शराब दुकान के चारों ओर जलभराव हो गया। मदिरा दुकान के भीतर मौजूद सुरक्षाकर्मी छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन वहां सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। देखते ही देखते बाढ़ के पानी ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। पानी की तेज धार के कारण दोनों कर्मचारी बाहर नहीं निकल सके। पानी का स्तर लगातार बढ़ता देखकर दोनों सुरक्षाकर्मी दुकान के भीतर ही असहाय स्थिति में फंसे रहे।
वीडियो के माध्यम से दी जानकारी
पानी में पूरी तरह घिर जाने के बाद दोनों सुरक्षाकर्मियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो बनाकर अपनी गंभीर स्थिति की जानकारी दी। यह वीडियो प्रसारित होकर जिला प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंच गया। कर्मचारियों के फंसे होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया। अधिकारियों ने नगर सेना की बचाव टीम को बिना किसी देरी के मौके के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
नगर सेना ने चलाया बचाव अभियान
सूचना मिलते ही नगर सेना की विशेष राहत एवं बचाव टीम तत्काल बम्हनी गांव पहुंच गई। बचाव दल के सदस्यों ने विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए जलभराव वाले इलाके में प्रवेश किया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से बचाव अभियान चलाकर दुकान के भीतर फंसे सुरक्षाकर्मी छगन लाल कुर्रे और ईद कुमार टंडन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर पहुंचे बचाव दल ने एक बड़ा हादसा टाल दिया, जिससे घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
तीन दर्जन गांवों में अलर्ट
महानदी के बढ़ते जलस्तर और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन मुस्तैद है। प्रशासन ने महानदी के किनारे बसे लगभग तीन दर्जन गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने नदी-नालों और संवेदनशील जलभराव वाले इलाकों की निरंतर निगरानी शुरू कर दी है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जलभराव वाले स्थानों और उफनते नदी-नालों के पास जाने से बचें।