फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Government gives big gift to tendu leaf collectors, releases bonus of Rs 162 crore in Chhattisgarh

Chhattisgarh News: तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार का बड़ा तोहफा, 162 करोड़ रुपये का बोनस जारी

Thu, 09 Jul 2026 12:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 09 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

राज्य की 621 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों से जुड़े 7 लाख 14 हजार 446 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Government gives big gift to tendu leaf collectors, releases bonus of Rs 162 crore in Chhattisgarh
तेंदूपत्ता संग्राहकों को सरकार का बड़ा तोहफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य की 621 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों से जुड़े 7 लाख 14 हजार 446 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) राशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।
विज्ञापन


वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों, वनवासियों और आदिवासी परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि जंगल से जुड़े हर श्रमिक को उसके श्रम का उचित मूल्य समय पर मिले।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को सहकारिता सप्ताह और अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर वर्ष 2023 के तेंदूपत्ता संग्रहण की प्रोत्साहन राशि वितरण की शुरुआत की गई थी। भुगतान की प्रक्रिया तेजी से जारी है और जल्द ही सभी पात्र संग्राहकों के खातों में राशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दी है। इससे संग्राहक परिवारों की आय में सीधा इजाफा हुआ है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संग्रहण सत्र 2026 के दौरान प्रदेश के करीब 11.15 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 734.25 करोड़ रुपये का संग्रहण पारिश्रमिक पहले ही ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजा जा चुका है।


केदार कश्यप ने कहा कि सरकार संग्रहण से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बना रही है, ताकि संग्राहकों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वनवासियों की आय बढ़ाना और वन आधारित आजीविका को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed