फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Women health conference held in Pendra under theme Healthy Women Strong Family

GPM: 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' के तहत पेंड्रा में हुआ महिला स्वास्थ्य सम्मेलन, कलेक्टर ने जागरूकता की

Tue, 23 Sep 2025 09:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 23 Sep 2025 09:04 PM IST
सार

पंचायतों की आदि सेवा केंद्र के रूप में स्थापना की गई है, जिसमें शिकायतें, समस्याओं के बारे में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला को स्वस्थ रहना चाहिए, क्योंकि जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार स्वस्थ रहेगा। महिला दोहरे कार्यों में भी शामिल होती हैं।

विज्ञापन
Women health conference held in Pendra under theme Healthy Women Strong Family
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के संबंध में दिलाई गई शपथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार“ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को बहुद्देशीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पेंड्रा के सभाकक्ष में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर लीना कमलेश मण्डावी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि जिले के 169 गांवों को आदि कर्मयोगी अभियान में शामिल किया गया है, जिसमें प्रत्येक गांवों से न्यूनतम 20 आदि सहयोगी वालिंटियर के रूप में चयन किया जाना था। इस अभियान का उद्देश्य 2030 में अपने गांवों को कैसा देखना चाहते हैं, इसके लिए ट्रायबल विलेज विजन तैयार करना है, जिसमें गांवों की संस्कृति, ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व और समस्याओं के बारे में भी ट्रायबल विलेज विजन में उल्लेख कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंचायतों की आदि सेवा केंद्र के रूप में स्थापना की गई है, जिसमें शिकायतें, समस्याओं के बारे में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर महिला को स्वस्थ रहना चाहिए, क्योंकि जब महिलाएं स्वस्थ रहेंगी तभी परिवार स्वस्थ रहेगा। महिला दोहरे कार्यों में भी शामिल होती हैं, जिसमें घर के कामों के अलावा अन्य गतिविधियों में भी अपना योगदान देती हैं। ऐसी सभी महिलओं को स्वस्थ रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी महिलाओं को स्वस्थ रहने की सुखद कामना की और राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, बाल विवाह और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के संबंध में शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित के साथ हुआ, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारी उपस्थिति रहे। इस सम्मेलन में 169 ग्रामों की आदि कर्मयोगी महिलाओं और महिला जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed