फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Wildlife Protection Week will be celebrated from October 2 to 8

GPM: दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जाएगा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह, मानव-हाथी द्वंद को लेकर किया जाएगा जागरुक

Sat, 07 Oct 2023 05:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Oct 2023 05:50 PM IST
सार

वनमंडलाधिकारी शशि कुमार के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वनस्पतियों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से मरवाही वनमण्डल के सभी परिक्षेत्रों में वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन
Wildlife Protection Week will be celebrated from October 2 to 8
दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जाएगा वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही वन मंडल में दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह मानव-हाथी द्वंद रोकने के लिए गजरथ, नुक्कड़ नाटक, पंपलेट, ड्राइंग, पेंटिंग आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी शशि कुमार के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वनस्पतियों और वन्यप्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से मरवाही वनमण्डल के सभी परिक्षेत्रों में वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

विज्ञापन


इसके तहत मुख्य रूप से मरवाही परिक्षेत्र अंतर्गत डीएवी स्कूल मरवाही, स्वामी आत्मानंद विद्यालय मरवाही एवं शासकीय हाई स्कूल दानीकुण्डी में ड्रॉइंग, पेंटिंग, स्लोगन, निबंध एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें बच्चे बहुत ही उत्साह से भाग ले रहे हैं। मरवाही में हाथी से प्रभावित ग्रामों में गजरथ के माध्यम से हाथी मानव द्वंद को कम करने हेतु हाथी के व्यवहार एवं हाथी के आने पर क्या करें और क्या न करें इस संबंध में लाउड स्पीकर के माध्यम से एवं पाम्पलेट के माध्यम से जन जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

इसके साथ ही गजराज द्वारा किये गये क्षतिपूर्ति राशि ग्रामीणों को चेक के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। ग्रामों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन्यप्राणी संरक्षण का संदेश प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौरला परिक्षेत्र अंतर्गत ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल पेण्ड्रारोड,शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमाडोब एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पकरिया में भी में ड्रॉइंग, पेंटिंग, स्लोगन, निबंध एवं क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed