फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Uncontrolled bus entered roadside house many passengers injured in the incident in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: सड़क किनारे बने घर में घुसी अनियंत्रित बस, घटना में कई यात्री घायल, घर के बाहर बैठे लोग सुरक्षित

Sat, 20 Jan 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 20 Jan 2024 02:09 PM IST
सार

पेण्ड्रा में आज एक यात्री बस अनियत्रित होकर सड़क किनारे बने घर मे घुस गई हादसे में जहां घर के लोग जो घर के बाहर बैठे हुए थे बाल-बाल बच गए तो बस में सवार दर्जनभर यात्रियों को चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Uncontrolled bus entered roadside house many passengers injured in the incident in Gaurela Pendra Marwahi
सड़क किनारे बने घर में घुसी अनियंत्रित बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेण्ड्रा में आज एक यात्री बस अनियत्रित होकर सड़क किनारे बने घर मे घुस गई हादसे में जहां घर के लोग जो घर के बाहर बैठे हुए थे बाल-बाल बच गए तो बस में सवार दर्जनभर यात्रियों को चोट आई है जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला गौरेला के बाधामुड़ा इलाके का है जहां पर आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है हालांकि हादसे में किसी की जान नही गई पर दर्जन भर लोग जरूर घायल हुए है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनेन्द्रगढ़ से चलकर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जाने वाली भट्ट ट्रेवल्स की यात्री बस आज अपने निर्धारित समय पर मनेन्द्रगढ़ से चलकर गौरेला पहुची और वहां से अनूपपुर जाने को निकली ही थी कि गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में अनियंत्रित होकर यात्री बस सड़क किनारे स्थित एक घर मे जा घुसी।घटना के दौरान बस यात्रियों से भरी हुई थी बस में लगभग 45 से 50 यात्री सवार थे कि बस सड़क किनारे बने घर में जा घुसी घटना के बाद चीख पुकार मच गया वही जिस जगह पर हादसा हुआ वहां पर स्थानीय लोग घर के बाहर धूप में बैठे हुए थे वे लोग बाल बाल बच गए तो घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 

वहीं हादसे में बस चालक भी घायल हुए है फिलहाल सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।।तो गौरेला पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है तो प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक काफी रफ्तार में बस चला रहा था और बस से अपना नियत्रण खो बैठा और बस हादसे का शिकार हो गई।।फिलहाल गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed