फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two people died in two separate accidents

GPM: दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, एक करंट की चपेट में तो दूसरे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

Tue, 05 Sep 2023 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 01:53 PM IST
सार

कुमान सिंह अचेत हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने तार को अलग कर कुमान सिंह को 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने कुमान सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two people died in two separate accidents
दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेण्ड्रा में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है जिसमे दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पहला मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के घटौली गांव का है जहां पर रहने वाले कुमान सिंह के घर का बिजली कल शाम से अचानक बन्द हो गया था। जिसके बाद कुमान सिंह घर के अंदर से एक बड़ा बांस लेकर बिजली के खम्भे के पास जाकर डायरेक्ट सप्लाई को चेक कर रहा था।

विज्ञापन


तभी अचानक एक सप्लाई का तार खम्भे से निकलकर सीधे कुमान सिंह के हाथ में छू गया। कुमान सिंह अचेत हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने तार को अलग कर कुमान सिंह को 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने कुमान सिंह को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दूसरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर पेंड्रारोड वेंकटनगर रेल लाइन के किनारे खैरझिठी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव रेल लाइन के पास क्षत विक्षित अवस्था मे देखा गया। मालगाड़ी के चालक के द्वारा जीआरपीएफ पेन्ड्रारोड को जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed