फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Two people died due to snake bite in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: सांप काटने से दो लोगों की मौत, अस्पताल ले जाने की जगह करते रहे देसी इलाज, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

Wed, 10 Jul 2024 03:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 Jul 2024 03:23 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगो की सांप काटने से मौत का मामला सामने आया है। जहां पर पहला मामला भस्कुरा गांव का है तो दूसरा मामला पेण्ड्रा के कुड़कई गांव का है। 

विज्ञापन
Two people died due to snake bite in Gaurela Pendra Marwahi
सांप काटने से दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगो की सांप काटने से मौत का मामला सामने आया है। जहां पर पहला मामला भस्कुरा गांव का है तो दूसरा मामला पेण्ड्रा के कुड़कई गांव का है। दोनों ही मामलों में अस्पताल पहुचने में देरी के चलते इलाज में देरी होने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल बरसात के दिनों में जमीन में सोने और उसके बाद जहरीले सांप के काटने का मामला लगातार सामने आते रहते हैं। पर ग्रामीण क्षेत्रों में कम पढ़े लिखे होने की वजह से इलाज में देरी की वजह पीड़ित लोग काल के गाल में समा जाते है। 
विज्ञापन


जिले में आज दो मामलों में साँप के काटने से एक युवक और एक 16 साल की नाबालिग की मौत हो गई है। पहला मामला गौरेला के भस्कुरा गांव का है जहां पर टिकराटोला निवासी विजय अगरिया कल रात घर में ख़ाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में जमीन में सो गया रात को लगभग दो बजे के आसपास विजय को कुछ अहसास हुआ की उसे किसी जहरीले सांप ने काट दिया विजय की पत्नी घर के और लोगो को भी मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन विजय को अस्पताल ले जाना छोड़ गाव के एक वैध राज को घर बुला लाए और विजय का वैध राज इलाज भी शुरू कर दिया पर समय के साथ विजय की हालत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी जिसके बाद घर वालो ने लगभग 3 घण्टे देरी से विजय को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए और अस्पताल में मौजूद डॉक्टरो के द्वारा विजय का इलाज भी शुरू हो गया पर देरी से अस्पताल पहुचने के चलते विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में पेण्ड्रा के कुड़कई गाव की रहने वाली 16 साल की रोशनी भरिया जो घर मे जमीन में सोई हुई थी कि रात में दो बजे के आसपास उसे साँप काटा जिसके बाद रोशनी जाग गई और साप को बिस्तर से बाहर फेका इतने में घर वाले सभी लोग जाग गए देखते समझते रात दो बजे से सुबह 5 बज गए जिसके बाद परिजन रोशनी को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहा पर इलाज के दौरान रोशनी की भी मौत हो गई।


रोशनी को जिस जहरीले सांप ने काटा उसे परिजनों ने रस्सी से बांधकर एक डिब्बे में बन्द कर दिया था साँप ने एक चूहे के बच्चे को पहले निगल गया था जिसे घर वालो ने रखा हुआ था। दोनों ही मामलों में कहीं न कहीं इलाज में देरी की वजह ही मौत बनी। हालांकि स्थानीय स्नैक मेन द्वारिका कोल का कहना है कि साँप के काटने पर ग्रामीण वैध झाडफुक के चक्कर मे पड़ जाते है और उन्हें सही उपचार मिलने में देरी हो जाती है कही न कही ऐसी मौतों के पीछे जागरूकता की कमी एक बड़ा कारण होता है। ऐसे में जितने जल्दी से जल्दी पीड़ित को इलाज मिल जाए और सही समय पर अगर इलाज मिलता है तो पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed