{"_id":"691755f2fb6b1c34eb0d7c8c","slug":"three-blo-suspended-for-serious-negligence-in-electoral-roll-revision-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरेला पेंड्रा मरवाही: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में गंभीर लापरवाही पर तीन बीएलओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरेला पेंड्रा मरवाही: निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में गंभीर लापरवाही पर तीन बीएलओ निलंबित
Fri, 14 Nov 2025 09:47 PM IST
राहुल तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, Gaurela Pendra Marwahi
अमर उजाला नेटवर्क, Gaurela Pendra Marwahi
Published by: राहुल तिवारी
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:47 PM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने तीन बीएलओ को निलंबित किया। तीनों को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लीना कमलेश मंडावी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निलंबित बीएलओ में अहिल्या पैकरा प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला तरईगांव, ज्योति साहू सहायक शिक्षक मिश्री देवी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला और कुसुम लता नागेश शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माझीटोला शामिल हैं।
विज्ञापन
निलंबन अवधि में तीनों का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला निर्धारित किया गया है। निलंबन काल में तीनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन