{"_id":"662b99743154ceba7b08bef8","slug":"thief-takes-away-scooter-from-outside-house-in-pendra-video-viral-2024-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरी की बढ़ी वारदातें: पेंड्रा में आधी रात को घर के बाहर से स्कूटी ले उड़ा चोर, तीसरी आंख में हुआ कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोरी की बढ़ी वारदातें: पेंड्रा में आधी रात को घर के बाहर से स्कूटी ले उड़ा चोर, तीसरी आंख में हुआ कैद
Fri, 26 Apr 2024 05:40 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2024 05:40 PM IST
सार
पेंड्रा इलाके में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात को यहां एक चोर ने आधी रात को एक स्कूटी को ले उड़ा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। चोरी की ये पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, पीड़ित व्यक्ति ने मामले की लिखित शिकायत पेंड्रा थाने में दर्ज करा दी है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरा मामला पेंड्रा थानाक्षेत्र के पेंड्रा नगर के वार्ड क्रमांक 11 गर्ल्स स्कूल रोड का है। जहां पर रहने वाले अक्षत जायसवाल ने पेंड्रा थाने पहुंचकर एक लिखित शिकायत पुलिस को दी है। जिसमें कहा गया है कि मेरी स्कूटी क्र. CG 10 AG 7314 जो घर के बाहर खड़ी करके रात में सोने चला गया था और सुबह जब उठा तो स्कूटी वहां पर नहीं थी।
विज्ञापन
स्कूटी घर के सामने नहीं मिलने पर आसपास पूछताछ करने एवं वाहन खोजने का काम करने पर वाहन नहीं मिला। तो सुबह घर के सामने स्थित दुकान पर लगे सीसीटीव कैमरे में चेक करने पर दिखा कि रात करीब तीन से चार बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति जो सफेद रंग की पेंट डार्क काले रंग की शर्ट और सर में सफेद रंग का टोपी पहने हुआ था। व
वहीं स्कूटी को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। अज्ञात व्यक्ति स्कूटी को पीड़ित के घर के सामने से पैदल लेकर कुछ दूर तक गया। फिर स्कूटी पर बैठा और फिर उसके बाद दूसरे दिशा में मुड़ गया। पीड़ित की शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है।