फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Terror of bears in Marwahi forest division one dead in two separate cases in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: मरवाही वनमंडल में भालुओं का आतंक, दो अलग-अलग मामलों में एक की मौत, चार गंभीर घायल

Sat, 28 Sep 2024 12:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 12:58 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वनमंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। कल शाम जहां भालू के हमले से एक 13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई तो आज सुबह दो अलग अलग मामलों में एक व्यक्ति की मौत तो 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Terror of bears in Marwahi forest division one dead in two separate cases in Gaurela Pendra Marwahi
स्वास्थ्य केन्द्र के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही वनमंडल में भालुओं के हमले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। कल शाम जहां भालू के हमले से एक 13 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई तो आज सुबह दो अलग अलग मामलों में एक व्यक्ति की मौत तो 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों का उपचार मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य में जारी है तो वह विभाग और पुलिस मौके पर पहुच कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मरवाही वन मंडल के वन पर क्षेत्र मरवाही में लगातार भालुओं के हमले सामने आ रहे हैं कल शाम जहां पर बेलघरिया गांव में एक 13 साल की बच्ची जो मवेशी चराने के लिए जंगल गई थी उसे पर भालू ने हमला कर दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई जिसके बाद आज सुबह दो अलग-अलग मामलों में भालू के हमले से एक कि मौत और 4 लोग घायल हो गए है पहला मामला मरवाही वन परिक्षेत्र के बेलझिरिया के ठीहाई टोला का है जहां पर आज सुबह गांव के रहने वाले चरणसिंह खेरवार उम्र 50,रामकुमार 30,सुक्कुल प्रसाद खैरवार 32 साल सभी सुबह छतनी मशरूम बिनने घर के पास स्थित रतनजोत प्लॉट में गए हुए थे तभी अचानक भालू ने उनपर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

 

हमले में सुक्कूल प्रसाद खैरवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दो अन्य साथी चरणसिंह खेरवार, रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला भी आज सुबह का ही है जहां पर मरवाही वन परिक्षेत्र के करगीकला गांव में रहने वाले सेवक लाल यादव 30, और सेमलाल गोंड 45 वर्ष दोनो आज सुबह अपने खेत देखने गए हुए थे और वे दोनो सड़क पर खड़े थे उसी दौरान अचानक एक भालू ने दोनो पर हमला कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगो ने तत्काल उन्हें 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां पर सभी का इलाज जारी है तो घटना की सूचना पर मरवाही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed