फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Temperature reaches 43 degrees people are distressed in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: 43 डिग्री पहुंचा तापमान बेहाल हुए लोग, चिलचिलाती धूप के साथ पूरे शबाब पर है गर्मी

Tue, 28 May 2024 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 May 2024 03:42 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला मैकल पर्वत श्रेणी का इलाका होने के कारण ज्यादा तर इस इलाक़े में गर्मी कम ही पड़ती है,लेकिन बीते कुछ समय से अब गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में भी गर्मी अहसास होने लगा है।

विज्ञापन
Temperature reaches 43 degrees people are distressed in Gaurela Pendra Marwahi
चिलचिलाती धूप के साथ पूरे शबाब पर है गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई माह के अंतिम सप्ताह में तेज और चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी अब पूरे शबाब पर है। बीते दिनों बदले हुए मौसम और बेमौसम आंधी तूफान और बरसात से जहां गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली थी, अब नौतपा में लोग भीषण गर्मी से बेहाल है। दोपहर में कामकाजी लोग मुंह और सिर पर गमछा बांध गर्मी से बचाव कर रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडा और गन्ना रस का भी सहारा ले रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों की माने तो गर्मी से बच के रहे हर घण्टे दो घण्टे में कुछ न कुछ पेय पदार्थ लेते रहे। 

विज्ञापन

 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिला मैकल पर्वत श्रेणी का इलाका होने के कारण ज्यादा तर इस इलाक़े में गर्मी कम ही पड़ती है,लेकिन बीते कुछ समय से अब गौरेला पेंड्रा मरवाही इलाके में भी गर्मी अहसास होने लगा है। वही सप्ताह भर पहले पश्चिमी विक्षोव के चलते अचानक मौसम में बदलाव और आंधी तूफान और बारिश के कारण मौसम में बदलाव आया था परंतु उसके बाद नौतपा लगने के बाद सूरज की रोशनी में तपन है राहत देने वाली बात यह है कि यहां मौसम में उमस नहीं होती जिसके कारण आम जनजीवन इतना प्रभावित नहीं हो रहा है कामकाजी लोग धूप से बचने के लिए स्कार्प एवं गमछा बांधकर अपना काम चला लेते हैं। 

विज्ञापन


वहीं गर्मी में सुखे गले को तर करने के लिए गन्ना रस जैसे पेय पदार्थ का सहारा ले रहे है। आने वाले समय में मौसम अभी फिलहाल लगभग एक सप्ताह अभी ऐसे ही रहने के आसार हैं राहत देने वाली बात यह है कि शाम ढलते ढलते मौसम फिर से सामान्य हो जाता है। डॉक्टरों की मानें तो अभी जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है ऐसे में इससे बचने के लिए हर घण्टे दो घण्टे में पये पदार्थ लेते रहें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को खास बचाव करने की जरूरत है वे कोशिश करे कि घरों से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 से 4 बजे तक घरों में ही रहे। हालांकि मौसम विभाग के एडवाजरी के अनुसार इस वर्ष मानसून छत्तीसगढ़ में समय से पहले दस्तक देने की संभावना है पर आने वाले सप्ताह भर लोगो को गर्मी से परेशान होना ही पड़ेगा। वहीं आज पेण्ड्रा में तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है और लोग गर्मी से बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed