फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Teacher Harassment a student It was revealed after she became FIR lodged against two people in Gaurela Pendra

शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म: गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा, टीचर समेत दो लोगों पर एफआईआर

Sun, 20 Apr 2025 05:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 05:43 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब होता है जब पीड़िता गर्भवती हो जाती है।

विज्ञापन
Teacher Harassment a student It was revealed after she became FIR lodged against two people in Gaurela Pendra
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब होता है जब पीड़िता गर्भवती हो जाती है। मामले में नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के शिक्षक और पीड़िता के परिचय के व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर मरवाही और पेंड्रा थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


जीपीएम जिले में एक शर्मसार करने का मामला सामने आया है जिसमे एक नाबालिग के गर्भवती होने के बाद खुलासा हुआ है कि नाबालिग को दो लोगो ने अपनी हवस का शिकार बनाया है पहला मामला स्वामी मरवाही के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक के द्वारा दुष्कर्म आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ स्कूल परिषर में दुष्कर्म किया,आरोपी मरवाही के ही बरैहा इलाके में रहने वाले जुगल किशोर दिनकर है, शिक्षक के द्वारा नाबालिग से जनवरी माह से लगातार आरोपी पीड़िता के साथ अनाचार कर रहा था,,तो दूसरे मामले में पीड़िता के परिचय का आरोपी त्रिलोक आर्मो ने भी नाबालिग छात्रा के साथ एक बर्थडे पार्टी में मौका देखकर उसे बहला फुसलकर उसके साथ सुनसान जगह में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता जब गर्भवती हुई और घर वालो के द्वारा पीड़िता से पूछताछ किये जाने पर मामले का खुलासा फिलहाल पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर मरवाही के बरैहा में रहने वाले शिक्षक जुगल किशोर दिनकर और पेंड्रा के जिल्दा गांव में रहने वाले त्रिलोक आर्मो के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।।पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed