{"_id":"64f2de6b5cc07a4e790ffaf8","slug":"son-killed-mother-in-gaurela-pendra-marwahi-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: कलयुगी बेटे ने लाठी से वार कर मां की ली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: कलयुगी बेटे ने लाठी से वार कर मां की ली जान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 02 Sep 2023 12:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:34 PM IST
सार
मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी मां के सिर पर लाठी से वार दिया, जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के जंगल मे छुप गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामूली विवाद के बाद बेटे ने अपनी मां के सिर पर लाठी से वार दिया, जिससे मौके पर ही मां की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पास के जंगल मे छुप गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को जंगल से किया गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मामला मरवाही थानाक्षेत्र के बेलझिरिया गांव का है। जहां पर रहने वाले देवी सिंह खैरवार उम्र 30 साल अपनी मां के साथ रहता था और हर दिन देवी सिंह का विवाद उसकी मां धुन्नी बाई से होता था। कल भी मां-बेटे दोनों में विवाद हुआ और बेटे ने लाठी से मां के सिर पर जोरदार वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश की। आरोपी के जंगल में छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली। वहां पहुंचकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन