फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   So far more than 42 thousand quintals of paddy has been purchased in district in GPM

GPM: जिले में अब तक 42 हजार कुंतल से अधिक हुई धान की खरीदी, तीन केन्द्रों में नहीं हुई बोहनी

Sat, 23 Nov 2024 11:20 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अब तक 42 हजार कुंतल से अधिक धान की खरीदी हुई है तो तीन खरीदी केंद्रों में अब तक धान खरीदी की बोहनी तक नही हो पाई है।

विज्ञापन
So far more than 42 thousand quintals of paddy has been purchased in district in GPM
तीन केन्द्रों पर नहीं हुई बोहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में अब तक 42 हजार कुंतल से अधिक धान की खरीदी हुई है तो तीन खरीदी केंद्रों में अब तक धान खरीदी की बोहनी तक नही हो पाई है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य विगत 14 नवम्बर से सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश पर जिले के सभी 20 धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन


जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 24 हजार 460 है। जिले में 21 नवम्बर की स्थिति में कुल 42 हजार 379.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन केन्द्र धनौली में 8187.60 क्विंटल, भर्रीडांड़ में 3352 क्विंटल, लालपुर में 2593.20 क्विंटल, मेंढू़का में 5253.20 क्विंटल, लरकेनी में 2694.80 क्विंटल, गौरेला में 2390.40 क्विंटल, पेण्ड्रा में 3006.40 क्विंटल, खोडरी में 2753.20 क्विंटल, सिवनी में 2606.80 क्विंटल, मरवाही में 1952.40 क्विंटल, निमधा में 1704.80 क्विंटल, नवागांव पेण्ड्रा में 1563.20 क्विंटल, तेंदूमुड़ा 1159.60 क्विंटल, तरईगांव मे 992.80 क्विंटल, बंशीताल में 824.40 क्विंटल, परासी में 672.80 क्विंटल और देवरीकला में 671.60 क्विंटल धान खरीदी की गई है।वही तीन धान खरीदी केन्द्र पेंड्रा के कोडगार, गौरेला के बस्ती और जोगीसार गांव स्थित धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत भी नहीं हो पाई है इन केन्द्रों में अब तक कोई भी किसान धान बेचने नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed