{"_id":"6a71d29af19c99b6210625a0","slug":"rape-committed-under-the-pretext-of-marriage-both-the-man-and-the-woman-were-already-married-and-each-had-two-children-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4574839-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पेंड्रा में विवाहित युवक पर केस दर्ज; दोनों पहले से शादीशुदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पेंड्रा में विवाहित युवक पर केस दर्ज; दोनों पहले से शादीशुदा
Tue, 04 Aug 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एफआईआर दर्ज।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 69 और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, पथर्रा खेरवाटोला निवासी नरहरे उर्फ गुड्डू (28 वर्ष) के खिलाफ 35 वर्षीय विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पिछले लगभग दो वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया, जिसके भरोसे उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
शिकायत में महिला ने बताया कि जब उसने शादी की बात दोबारा उठाई, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा और स्पष्ट जवाब देने से बचता रहा। काफी समय बीत जाने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर पेंड्रा थाने पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिकायतकर्ता महिला और आरोपी युवक दोनों पहले से विवाहित हैं तथा दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, विवेचना के दौरान जुटाए जाने वाले साक्ष्य, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।