फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Jeweler Murdered During Robbery ₹30,000 Reward Offered for Information Leading to Accused in GPM

GPM: लूट और गोली मारकर सर्राफा व्यापारी की हत्या, आरोपियों की जानकारी देने वाले को मिलेंगे 30 हजार रुपये

Sat, 30 May 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 05:16 PM IST
सार

 लूट और गोली मारकर सर्राफा व्यापारी की अज्ञात बाइक सवार आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे जिसके बाद अब पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने मामले में इनाम घोषित कर दिया है।
 

विज्ञापन
Jeweler Murdered During Robbery ₹30,000 Reward Offered for Information Leading to Accused in GPM
ज्वेलर्स संचालक लूट हत्या मामला ईनाम की घोषणा।।

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में कोटमी साप्ताहिक बाजार में हुई लूट और गोली मारकर सर्राफा व्यापारी की अज्ञात बाइक सवार आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे जिसके बाद अब पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने मामले में इनाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


घटना 26 मई 2026 को थाना पेण्ड्रा के चौकी कोटमी क्षेत्र में कोटमी साप्ताहिक बाजार के दौरान अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मरवाही रोड निवासी प्रदीप सोनी को गोली मारकर सोने-चांदी के आभूषण से भरे बैग को लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद मामले में थाना पेण्ड्रा में अपराध क्रमांक 163/2026, धारा 103(1), 309(6), 311, 3(5) BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं पूर्व में पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच हजार रु. की थी। पर चार दिन बाद भी आरोपियो का कोई सुराग नही मिला जिसके बाद अब पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग ने प्रकरण की गंभीरता देखते हुए पुलिस रेग्युलेशन पैरा 80-A के तहत इनाम बढ़ाकर 30 हजार रु. कर दिया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक ने उद्घोषणा में कहा कि जो कोई भी अज्ञात आरोपियों के बारे में ठोस जानकारी देगा, गिरफ्तारी में मदद करेगा या घटना का फोटो/वीडियो उपलब्ध कराएगा, जिससे आरोपी कानूनी रूप से गिरफ्तार हों, उसे तीस हजार रु. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज का होगा। वहीं सूचना इन नंबरों पुलिस नियंत्रण कक्ष जीपीएम 07751-221011, 7879018666 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम 9479129002, थाना प्रभारी पेण्ड्रा 07751-221007, 9479190097, चौकी प्रभारी कोटमी 9479193039, 6260655835, 8120833712, ईमेल: igbsp.cg@gov.in को दी जा सकती हैं। वहीं पुलिस ने अपील की है कि बाजार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि देखने वाले लोग तुरंत जानकारी देने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्वेलर्स संचालक लूट हत्या मामला ईनाम की घोषणा।।

ज्वेलर्स संचालक लूट हत्या मामला ईनाम की घोषणा।।

 

ज्वेलर्स संचालक लूट हत्या मामला ईनाम की घोषणा।।

ज्वेलर्स संचालक लूट हत्या मामला ईनाम की घोषणा।।

 

ज्वेलर्स संचालक लूट हत्या मामला ईनाम की घोषणा।।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed