फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   One and half year old child died due to snake bite in GPM

GPM News: सांप के डसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, घर की बाड़ी में खेलने के दौरान हुआ हादसा

Mon, 03 Jul 2023 03:42 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 03:42 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सांप के डसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बस्ती बगरा इलाके में रहने वाला था और घर के बाड़ी में खेल रहा था। उसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। 

विज्ञापन
One and half year old child died due to snake bite in GPM
सांप के डसने से बच्चे की मौत (सांकेतिक फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून के आने के बाद सर्पदंश के मामले भी बढ़ने लगते हैं। अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में सांप के डसने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बस्ती बगरा इलाके में रहने वाला था और घर के बाड़ी में खेल रहा था। उसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बस्ती बगरा इलाके में रहने वाले डेढ़ साल के रियांश जो रविवार शाम घर के बाड़ी में खेल रहा था। पास ही परिजन भी बैठे थे। अचानक बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। आवाज सुनकर परिजन पास गए तो देखा कि बच्चे के पैर में सांप के डसने के निशान हैं। इस पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed