फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   neighbor jumped into dispute with his mother and sister attacked him with knife and killed him

मां-बहन के विवाद में कूदा पड़ोसी: किसी बात पर हो रहा था झगड़ा, युवक ने चाकू से किया हमला, अस्पताल में मौत

Thu, 31 Aug 2023 04:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 04:01 PM IST
सार

गौरेला इलाके में मां बहन का पड़ोसी से विवाद चल रहा था। इसी समय वहां पड़ोस में रहना वाला एक युवक मामला शांत कराने पहुंचा तो दूसरे शख्स ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन
neighbor jumped into dispute with his mother and sister attacked him with knife and killed him
गौरेला पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला इलाके में अपनी माँ बहन के साथ युवक विवाद कर रहा था। उसी दौरान पास ही में रहने वाले युवक को उनका विवाद सुलझाने गया। लेकिन आरोपी को ये ना गवार गुजरा और आवेश में आकर आरोपी ने घर से चाकू लेकर पड़ोसी पर हमला बोल दिया। जिसके बाद घायल व्यक्ति को उसका भाई लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

मामला गौरेला थाना क्षेत्र के सिंगलटोला सामतपुर इलाके का है। जहां पर रहने वाला आरोपी गणेश बैगा किसी बात को लेकर अपनी मां और बहन के साथ विवाद कर रहा था। तभी पड़ोसी विजय बैग, जिनका विवाद पहले से ही गणेश बैगा के साथ था। विजय वहां पहुंचा और मामला शांत करा रहा था। विजय ने गणेश को छुड़ाकर अलग किया। इसके कुछ देर बाद आरोपी गणेश बैगा घर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अन्दर से चाकू लेकर आया और उसने विजय पर हमला बोलते हुए पेट पर चाकू से वार कर दिया। जिसको छुड़ाने विजय का भाई अजय और सोनू भी आए। जिस पर आरोपी गणेश के द्वारा उन पर भी हमला कर दिया। जिससे किसी तरह आसपास के काफी लोग जब वहां पर पहुंचे तो गणेश वहां से भाग गया। जिसके बाद विजय के भाई और पड़ोसी विजय को गंभीर हालात में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में 302 हत्या का अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed