{"_id":"679724b6bb8cca15a0078229","slug":"injuring-11-passengers-during-pickup-vehicle-lost-control-and-overturned-in-pendra-2025-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Accident: पेंड्रा में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 11 यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Accident: पेंड्रा में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 11 यात्री हुए घायल
Mon, 27 Jan 2025 11:47 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:47 AM IST
सार
बिलासपुर जिले के खोंगसरा में बारहों के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे यात्रियों से भरा मालवाहक पिकअप वाहन सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा। दुर्घटना से पिकअप में सवार 11 यात्रियों को चोट आई है।
विज्ञापन
पेंड्रा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पेंड्रा बारहों के कार्यक्रम से लौट रहा यात्रियों से भरा मालवाहक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप पलटने से वाहन में सवार लगभग 11 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और 112 वहां से पेंड्रा के जिला अस्पताल लाया गया है। सभी घायल अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम से बिलासपुर जिले के खोंगसरा गए हुए थे।
विज्ञापन
बारहों के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौटने के दौरान गौरेला थाना क्षेत्र के पीपरखूंटी गांव के पास पिकअप नियंत्रित होकर पलटा। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यात्रियों ने चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घायलों के अनुसार, सुबह सभी ग्रामीण पिकअप में सवार होकर बारहों के बाद वापस अपने गांव राजेंद्रग्राम के बघार जाने के लिए निकले थे और खोंगसरा से पेंड्रा आने के पहाड़ी मार्ग पर पीपरखूंटी के पास तेज गति से चल रहा पिकअप वाहन का चालक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
दुर्घटना की वजह से सभी पिकअप सवार सड़क पर आ गिरे और चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 और 108 आपातकालीन सेवा को दी। जिसके बाद आपातकालीन सेवा 112,108 ने सभी को मौके पर जाकर घायलों को पेंड्रा के जिला अस्पताल लाया। जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
गंभीर रूप से घायलों में कुछ घायलों की पसली टूटी है, जबकि कुछ घायलों के पैर की हड्डियां भी टूट गई है। प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बिलासपुर से रेफर करने की तैयारी जिला अस्पताल से की जा रही है। इस दौरान जिला अस्पताल में घायलों के लिए बेड की कमी देखने को मिली।