फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Holiday in a dozen schools of Gaurela block teachers went to farewell party in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: गौरेला ब्लॉक के दर्जनभर स्कूलों की छुट्टी, फेयरवेल पार्टी में गये शिक्षक, जांच आदेश जारी

Tue, 09 Jan 2024 04:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Jan 2024 04:15 PM IST
सार

मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मामले पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Holiday in a dozen schools of Gaurela block teachers went to farewell party in Gaurela Pendra Marwahi
फेयरवेल पार्टी में गये शिक्षक, स्कूलों की छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के गौरेला ब्लॉक के ललाती संकुल के दर्जनभर स्कूलों में बच्चो की छुट्टी कर फेयरवेल पार्टी में शामिल होने के लिए स्कूल के शिक्षक स्टॉप के जाने का मामला सामने आया है। मामले के सामने आने के बाद जहां सम्बंधित स्कूल में पदस्थ शिक्षकों में हड़कंप मच गया है तो शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू करते हुए मामले को गंभीर बताया है।

विज्ञापन

 

नव निहालों का भविष्य संवारने के लिए शासन स्कूल शिक्षा विभाग के लिए कई योजनाएं चला रखी है। हजारों करोड़ों रुपये का बजट हर साल आवंटित किया जाता है पर जिनके कंधों पर विद्यार्थियों का भविष्य संवारने ने की जिम्मेदारी है वह इतने लापरवाह है कि छात्रों का भविष्य संवारने के अलावा दूसरे कामों में ज्यादा रुचि लेते हैं। 

विज्ञापन

 

ऐसा ही एक वाकया सामने आया है गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड में जहां ललाती संकुल के दर्जन भर स्कूलों को शिक्षकों ने एक पार्टी में शामिल होने के लिए आधे टाइम में ही बंद कर दिया। शिक्षकों ने छात्रों को बता दिया गया कि संकुल प्रभारियों का स्थान्तरण किसी दूसरे स्कूल में हो गई है जिसके चलते उन्हें विदाई पार्टी दी गई है उसमें हमें जाना है इसलिए आप सब घर जाइए। छात्रों ने बताया कि सुबह स्कूल आने के बाद से सिर्फ दो पीरियड की पढ़ाई ही स्कूल में हुई है फिर मध्यान भोजन का अवकाश किया गया और छुट्टी कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी जब दोपहर में ही सड़क पर नजर आए तब उनसे पूछा गया की स्कूल टाइम में सड़क में क्या कर रहे हो, बच्चों ने बताया कि उनकी छुट्टी कर दी गई है मामले पर जब संबंधित शिक्षक से बात की गई तो उसने बताया कि संकुल समन्वयक का संकुल बदल दिया गया है जिसकी वजह से उन्हें विदाई पार्टी दी गई है इसलिए उनके स्कूल के साथ-साथ अन्य सभी मिडिल प्राइमरी और हाई स्कूल के शिक्षक पार्टी में शामिल होने लालती जा रहे हैं। 

 

पहले इस संबंध में उन्होंने लिखित आदेश की बात की पर कोई आदेश दिखा नहीं सके। वहीं पूरे मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाने के बाद प्रशासन के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी मामले पर जांच शुरू कर दी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed