{"_id":"64f3fc0d636c10d27b03f647","slug":"high-speed-unknown-vehicle-collided-with-a-car-one-killed-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pendra: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pendra: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने चार लोगों को मारी टक्कर, एक की हुई मौत, तीन घायल
Sun, 03 Sep 2023 08:53 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Sep 2023 08:53 AM IST
सार
पेंड्रा में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां शनिवार रात पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
Pendra News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंड्रा में लगातार रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां शनिवार रात पिता पुत्र सहित चार लोग हादसे का शिकार हो गए। जिसमें पिता की मौत हो गई। वहीं पुत्र व अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल है। जिनको इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, जानकारी के अनुसार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं और ये मध्यप्रदेश के अनूपपुर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने इनकी कार में टक्कर मार दी। वहीं, वारदात को अंजाम देने वाला चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। मामले में पेंड्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पेंड्रा थानाक्षेत्र में हुए इस सड़क हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन