फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   He attacked his wife's legs repeatedly when she was late in returning home.

पति बना हैवान: 'तू इन्हीं से चलकर गई थी ना...', घर लौटने में देरी होने पर पत्नी के पैरों पर किए ताबड़तोड़ वार

Sun, 02 Nov 2025 08:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 02 Nov 2025 08:26 PM IST
सार

अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी पति पंचराम के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
He attacked his wife's legs repeatedly when she was late in returning home.
अस्पताल में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक घरेलू विवाद ने उस समय भयावह रूप ले लिया, जब मामूली कहासुनी के बाद पति ने अपनी ही पत्नी पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है, जहां पर पत्नी मंगली बाई मोहल्ले में किसी के घर गई हुई थी। लौटने में हुई थोड़ी देरी को लेकर पति पंचराम ने विवाद शुरू कर दिया, जो धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर पंचराम ने घर मे रखे टांगिया से पत्नी मंगली बाई पर वार कर दिया और लगातार एक के बाद एक वार कर मंगली बाई के पैरों में हमला करता रहा। साथ ही बोलता रहा कि 'तू इसी पैरों से पड़ोस में गई थी न'। घटना में मंगली बाई के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर मौके पर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और तत्काल 112 डायल को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल महिला मंगली बाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। तो वहीं अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पेंड्रा थाना पुलिस ने आरोपी पति पंचराम के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed