फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Gymnastic players did not get seats in the train had to travel sitting near washroom in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: जिमनास्टिक खिलाड़ियों को ट्रेन में नहीं मिली सीट, वॉशरूम के पास बैठकर करना पड़ा सफर

Sat, 23 Dec 2023 02:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Dec 2023 02:10 PM IST
सार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्टिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दिल्ली ले जाया गया लेकिन अव्यवस्थाओं को लेकर बच्चे इतने दुखी हैं कि दोबारा बाहर जाने के नाम से उन्हें डर लग रहा है।

विज्ञापन
Gymnastic players did not get seats in the train had to travel sitting near washroom in Gaurela Pendra Marwahi
दिल्ली से लौटे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल भावना बढ़ाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान यहां पर कागजी साबित हो रहा है। गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में राष्ट्रीय स्तर के जिमनास्टिक खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दिल्ली ले जाया गया लेकिन अव्यवस्थाओं को लेकर बच्चे इतने दुखी हैं कि दोबारा बाहर जाने के नाम से उन्हें डर लग रहा है। इन बच्चों को दिल्ली से पेण्ड्रा तक का सफर बोगी के वॉशरूम के पास बैठकर करना पड़ा। वहीं जो बच्चों को लेकर दिल्ली गए थे वो वापस आ गए। 

विज्ञापन

 

दरअसल 18 दिसंबर से 23 दिसंबर तक देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में जिले से जिमनास्टिक खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा में भाग लेने दिल्ली गये हुए थे। 51 खिलाड़ियों का यह दल 22 दिसंबर को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से वापस छत्तीसगढ़ आया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 51 खिलाड़ियों की समस्या यह थी कि उनके दल प्रबंधक ने स्लीपर कोच में रिजर्वेशन करवाया पर टिकट कन्फर्म नहीं हो पाया जिसके चलते सभी खिलाड़ियों को बोगी के वॉशरूम के बैठकर सफर करना पड़ा। इन बच्चों को सुरक्षित दिल्ली ले जाने और वापस छत्तीसगढ़ लाने की जवाबदारी जिसे दी गई थी वो दो दिन पहले ही अपने घर वापस आ गई। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed