{"_id":"67d6e7e3e4a48e7299039b77","slug":"gpm-fire-news-in-hindi-fire-in-the-forests-of-marwahi-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM Fire News: मरवाही के जंगलों में लगी आग, क्या ग्रामीण के अंतिम संस्कार करने से जंगल में फैली आग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM Fire News: मरवाही के जंगलों में लगी आग, क्या ग्रामीण के अंतिम संस्कार करने से जंगल में फैली आग?
Sun, 16 Mar 2025 08:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 16 Mar 2025 08:32 PM IST
सार
मरवाही वन मंडल के अंतर्गत मैकल पर्वत श्रंखला और अमरकंटक के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर के पास जलेश्वर बीट में भयंकर आग लगी हुई है। जंगल की आग काफी तेजी से एक बड़े भूभाग पर फैल रही है।
विज्ञापन
मरवाही के जंगलों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मरवाही वन मंडल के अंतर्गत मैकल पर्वत श्रंखला और अमरकंटक के पास स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर के पास जलेश्वर बीट में भयंकर आग लगी हुई है। जंगल की आग काफी तेजी से एक बड़े भूभाग पर फैल रही है। जिससे इस क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से मिलने वाली जड़ी बूटियों और वन्यजीवों को भारी नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, टिकरा टोला में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला कि मौत के बाद ग्रामीणों ने जंगल में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद उसकी चिता की आग जंगल में आग फैलने की आशंका है। सूखे का मौसम होने की वजह से आग जंगल में तेजी से फैल रही है और एक बड़े भूभाग को अपनी चपेट में ले लिया है। कहा जा रहा हैकि कि वन विभाग ने अब तक मामले में सुध नहीं ली है, जिससे प्राकृतिक संसाधन से परिपूर्ण इस इलाके में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली देसी जड़ी-बूटियां और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने की भी आशंका है। वहीं, मामले में मरवाही वन मंडल के डीएफओ रौनक गोयल से बात की गई तो उनका कहना है आपसे जानकारी मिली है, मौके पर टीम भेजकर जांच करवाते हैं।
विज्ञापन