{"_id":"692857164a6d22fa670cc75c","slug":"gpm-administration-is-keeping-a-close-watch-on-illegal-transportation-and-storage-of-paddy-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की पैनी नजर, करीब 763 बोरी धान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी: धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर प्रशासन की पैनी नजर, करीब 763 बोरी धान जब्त
Thu, 27 Nov 2025 07:28 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:28 PM IST
सार
विकासखंड मरवाही के ग्राम दरमोहली (झाड़ूटोला) में बिसाहन लाल यादव के खलिहान से 170 बोरी एवं मनबोधी के खलिहान से 280 बोरी और दरमोहली के बड़काटोला में सत्यवीर के खलिहान से 140 बोरी धान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी के दौरान जिले एवं राज्य की सीमा क्षेत्रों से अवैध रूप से धान के परिवहन एवं भंडारण पर जांच दल द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अधिकारियों के विशेष चेकिंग दल द्वारा लगातार निरीक्षण कर अवैध रूप से परिवहन एवं भंडारित धान पर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। जांच दल द्वारा 25 एवं 26 नवंबर को विभिन्न स्थानों से 763 बोरी (लगभग 346 क्विंटल) धान जब्तकर सक्षम अधिकारी की देख-रेख के सुपुर्द में किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकासखंड मरवाही के ग्राम दरमोहली (झाड़ूटोला) में बिसाहन लाल यादव के खलिहान से 170 बोरी एवं मनबोधी के खलिहान से 280 बोरी और दरमोहली के बड़काटोला में सत्यवीर के खलिहान से 140 बोरी धान जब्त किया गया है। इसी तरह धान उपार्जन केंद्र तरईगांव में कृषक महाजन सिंह द्वारा लाए गए गर्मी के डंकयुक्त एवं अमानक 31 बोरी धान, गौरेला स्थित फर्म नीलेश एंड कंपनी के दुकान सह गोदाम में स्टॉक से अधिक पाए जाने पर 72 बोरी धान जब्त किया गया है। विशेष जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान ग्राम मेदुका के पास मध्यप्रदेश से 70 बोरी धान का अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर वाहन क्रमांक सीजी-16 सीएल-3806 को धान सहित जब्त कर गौरेला थाना की सुपुर्दगी में किया गया है। जब्ती प्रकरण में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन