फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Gaurela Pendra Marwahi Villagers in panic due to fear of tusked elephant

Gaurela Pendra Marwahi: दंतैल हाथी के भय से दहशत में ग्रामीण, डरे सहमें लोग रात भर जागने को मजबूर

Mon, 20 Nov 2023 06:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 20 Nov 2023 06:38 PM IST
सार

 अनूपपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। जंगली हाथी कभी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा में दाखिल हो जाते हैं तो कभी छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पहुंच जाते हैं।  
 

विज्ञापन
Gaurela Pendra Marwahi Villagers in panic due to fear of tusked elephant
दंतैल हाथी के भय से दहशत में ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में एक बार फिर मध्यप्रदेश से अपने साथियों के समूह से भटक कर एक दंतैल हाथी मरवाही वन मंडल के सिवनी गांव के पोड़ी बीट पहुंच गया।अकेले हाथी ने गांव के पास अपना डेरा जमा रखा है जिससे आसपास के इलाके में दहशत का मौहाल है। वन अमला लगातार हाथियों की चहल कदमी पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


दरअसल छत्तीसगढ़ गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। जंगली हाथी कभी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा में दाखिल हो जाते हैं तो कभी छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पहुंच जाते हैं।  

विज्ञापन

 

देर रात एक बार फिर तीन हाथियों का दल जो काफी दिनों से सीमावर्ती इलाके में विचरण कर रहा था। उसमे से बिछड़ कर एक दंतैल हाथी छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मंडल के दाखिल हो गया है और सिवनी के पोड़ी बीट में मौजूद है। हाथी ने आसपास के इलाकों में किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया हैं। वहीं अकेले दंतैल हाथी की आमद से आसपास के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग डरे सहमे रतजगा करने को मजबूर हैं। हालांकि वन विभाग के निचले कर्मचारी लगातार हाथियों की निगरानी में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed