फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Gaurela Pendra Marwahi DM meeting with officers

GPM: एक माह में करें जनता के आवेदनों का निराकरण, DM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 20 Apr 2025 10:35 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 20 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में सुशासन तिहार के दौरान 54 हज़ार से अधिक आवेदन मिले हैं। ये आवेदन लोगों की समस्याओं, मांगों व शिकायतों को लेकर हैं. डीएम ने प्राप्त आवेदनों को लेकर अधिकारियों से बैठक की है। उन्होंने अधिकारियों को एक माह के अंदर सभी आवेदनों का निरकारण करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Gaurela Pendra Marwahi DM meeting with officers
DM गौरेला पेंड्रा मरवाही ने ली अधिकारियों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही के कलेक्टर कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राज्य स्तर पर संचालित सुशासन तिहार के पहले चरण में प्राप्त सभी आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। 

विज्ञापन


शिविर में अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का उचित संधारण सुनिश्चित कर संबंधित विभाग को प्रेषित किया जाए। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों के अधिकारी आम जनता के आवेदनों को ध्यान से पढ़ें और उनकी मांगों और समस्याओं को समझते हुए समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने सुशासन तिहार के दूसरे और तीसरे चरण के लिए की गई तैयारी की समीक्षा करते हुए कहा कि  5 मई से 31 मई तक जो भी शिविर लगेंगे उसमें सभी विभाग के अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवेदकों को उन से प्राप्त आवेदन पर की गई कार्रवाई से जरूर अवगत करवाएं।
विज्ञापन


एक माह में समस्याओं का हो निराकरण: कलेक्टर

वहीं, बैठक में बताया गया कि जिले में समस्याओं, मांग व शिकायत से संबंधित 54 हज़ार से ज़्यादा आवेदन आए हैं जो संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजे जा रहे हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को एक माह के अंदर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन स्तर के मामलों को शासन को अग्रेषित किया जाए जिससे समय रहते उन आवेदनों का शासन स्तर पर निराकरण किया जा सके। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम ऋचा चंद्राकर (पेंड्रारोड), प्रफुल्ल रजक(मरवाही) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed