फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   four year old innocent was crushed by a speeding car family is in a bad state after incident in GPM

GPM: चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल

Sun, 20 Apr 2025 04:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Apr 2025 04:06 PM IST
सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में सड़क के पास खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, वाहन से कुचलने पर मौके पर ही हुई मासूम की मौत, दुर्घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
four year old innocent was crushed by a speeding car family is in a bad state after incident in GPM
मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा थाना क्षेत्र के धनपुर गांव में सड़क के पास खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचला, वाहन से कुचलने पर मौके पर ही हुई मासूम की मौत, दुर्घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, मृतक बिलासपुर के केंदा चौकी क्षेत्र से पेंड्रा थाना क्षेत्र के चितवाही गांव में मांमा के घर आया था मासूम, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धनपुर मरवाही पेंड्रा मार्ग पर किया चक्का जाम, आरोपी वाहन चालक को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम.. ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास स्कूल होने की वजह से की स्पीड ब्रेकर की मांग। 

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के चितवाही गांव का है जहा पर मरवाही की ओर से पेंड्रा की ओर जा रहे तेज रफ्तार कार ने घर के सामने खेल रहे 4 वर्षीय मासूम को कुचल दिया, मृतक की मां के अनुसार उसकी मां घर से कुछ ही दूरी पर स्थित हैंड पंप से पानी भर रही थी, मां को देखकर मासूम सड़क पार कर रहा था उसी दौरान 4 साल का मासूम मां की ओर लपका तभी मरवाही की ओर से आ रही तेज रफ्तार मारुति कर ने बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया , मां के मुताबिक पहली टक्कर के बाद मासूम कार के नीचे चला गया और उठने की कोशिश की पर तभी कार सवार ने कार बैक किया और फिर कार को आगे बढ़ा दिया जिसके बाद बच्चा दोबारा कार के पहिये के नीचे दब गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित के परिजन लहू लुहान हालात में बच्चे को लेकर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग मैं ग्राम धानपुर तिराहे में सड़क में बैठकर जाम लगा दिया है गांव वालों की मांग है कि घटनास्थल के पास स्कूल होने की वजह से वहां स्पीड ब्रेकर बनाया जाए साथ ही परिजनों को मुआवजा भी दिलाया जाए इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शासन की ओर से मिलने वाली राशि ₹25000 तुरंत देने के आश्वासन के साथ मौके पर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया और मृतक के परिजन और ग्रामीणों का गुस्सा शान्त हुआ। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की शिनाख्त कर ली है और आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना कर दी है। और मामले में मृतक के परिजनों की ओर से एफआईआर   दर्ज करवाकर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed