फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Four cases of Harassment registered in Gaurela Pendra Marwahi

GMP: गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुष्कर्म के चार मामले दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस

Tue, 05 Sep 2023 12:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 05 Sep 2023 12:35 PM IST
सार

दो नाबालिगों के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
Four cases of Harassment registered in Gaurela Pendra Marwahi
गौरेला पेंड्रा मरवाही में दुष्कर्म के चार मामले दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में नाबालिग बच्चियों और महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घण्टों में जिले में दो नाबालिगों और एक युवती के साथ शारीरिक शोषण के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमे से दो नाबालिगों के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन


पहला मामला मरवाही थाना क्षेत्र का है जहां पर पीड़िता थाना थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि चार साल पहले जब स्कूल पढ़ने जाती थी तब आरोपी निरंजन लखावत मटियाडांड गांव निवासी शादी करने का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में पता चला कि वह शादीशुदा है और इसे धोखा देकर संबंध बनाया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर निरंजन लखावत मटियाडांड के रहने वाले के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 


वहीं दूसरा मामला पेण्ड्रा थानाक्षेत्र का है जहां पर नाबालिग से दैहिक शोषण के मामले में पुलिस के पास आकर अपराध दर्ज कराया है। जिसमे आरोपी युवक तापेश्वर मराबी निवासी गिरारी गांव का रहने वाला पीड़िता से लगातार दैहिक शोषण करता रहा जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने युवक से शादी के लिए कहा तो आरोपी युवक ने युवती से शादी करने इंकार कर दिया। जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी तापेश्वर मराबी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं तीसरा मामला पेण्ड्रा थाना क्षेत्र का है जहां पर रहने वाली एक युवती ने अपने साथ काम करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है जिसमे पीड़िता ने बतलाया कि पेण्ड्रा के बचरवार गांव में रहने वाला दीपक राठौर जो पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था और उसके साथ ही काम करने वाली पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने लगा। फिलहाल पेण्ड्रा पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed