{"_id":"64c5dce2682485bd60097883","slug":"forest-department-team-pulled-out-the-bear-that-fell-in-the-well-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: कुएं में गिरा भालू, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: कुएं में गिरा भालू, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर निकाला बाहर
Sun, 30 Jul 2023 09:15 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Jul 2023 09:15 AM IST
सार
पूरा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है, जहां पर स्थित मड़वाही गांव के कुछ ग्रामीणों को एक कुएं के पास से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं के अंदर एक भालू का बच्चा दिखाई दिया।
विज्ञापन
कुएं में गिरा भालू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मरवाही वन मंडल के मड़वाही गांव में रविवार सुबह लोगों को गांव में स्थित एक कुएं से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद जब लोगों ने कुएं में झांककर देखे तो उसमें एक भालू का बच्चा दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की जानकारी को दी।
विज्ञापन
पूरा मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है, जहां पर स्थित मड़वाही गांव के कुछ ग्रामीण सुबह घूमने निकले थे। इसी दौरान उन्हें एक कुएं के पास से किसी जानवर की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने कुएं के पास जाकर देखा तो कुएं के अंदर एक भालू का बच्चा दिखाई दिया। जिसके बाद देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गई और मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन विभाग के लोग ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे भालू को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ। तब कहीं जाकर वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन