फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Notice Served to BJYMO District Chief Siddharth Dubey After Announcing Foot March for Bypass Construction

सीजी: बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का एलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस

Fri, 04 Sep 2026 08:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 08:52 AM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा बाईपास की मांग को लेकर गौरेला से नागपुर तक पदयात्रा का एलान करने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को संगठन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। संगठन ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट को संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत मानते हुए तीन दिन में लिखित जवाब मांगा है।

विज्ञापन
CG Notice Served to BJYMO District Chief Siddharth Dubey After Announcing Foot March for Bypass Construction
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गौरेला-पेंड्रा बाईपास की मांग को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से पदयात्रा का एलान करना भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को भारी पड़ गया है। संगठन ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट को संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन के विपरीत मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में उनसे तीन दिन के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन


पदयात्रा करने की घोषणा की थी
दरअसल, सिद्धार्थ दुबे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से गौरेला से नागपुर तक पदयात्रा करने की घोषणा की थी। उन्होंने प्रस्तावित पदयात्रा के दौरान रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात करने तथा इसके बाद नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गौरेला-पेंड्रा बाईपास को स्वीकृति दिलाने की मांग रखने की बात कही थी।
विज्ञापन


सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाना चाहिए
सोशल मीडिया पोस्ट में बाईपास के अभाव में क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि का मुद्दा उठाया गया था। पोस्ट के अनुसार, पदयात्रा का उद्देश्य बाईपास निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाना, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना, दुर्घटनाओं पर रोक लगाना, क्षेत्र के विकास की गति बढ़ाना और स्थानीय लोगों को राहत दिलाना था। बताया गया है कि संगठन की ओर से जारी नोटिस में सिद्धार्थ दुबे द्वारा 22 अगस्त और 31 अगस्त को फेसबुक के माध्यम से पार्टी संगठन एवं संगठनात्मक विषयों से संबंधित पोस्ट और टिप्पणियां सार्वजनिक किए जाने का उल्लेख किया गया है। संगठन ने इन पोस्ट को संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में कहा गया है कि संगठन से संबंधित किसी भी असहमति अथवा विषय को सार्वजनिक मंच पर रखने के बजाय निर्धारित संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाना चाहिए। इसी आधार पर सिद्धार्थ दुबे से लिखित जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-   हर कदम पर हादसे का खतरा: नीचे नदी का तेज बहाव, ऊपर स्कूल बैग; अधूरे पुल की सीढ़ी से स्कूल जाते बच्चे

लंबे समय से प्रमुख मुद्दा है बाईपास
इधर, गौरेला-पेंड्रा बाईपास की मांग लंबे समय से क्षेत्र का प्रमुख मुद्दा बनी हुई है। बाईपास के अभाव में बड़ी संख्या में भारी वाहन शहर के भीतर से गुजरते हैं, जिससे यातायात का दबाव और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में भाजयुमो जिलाध्यक्ष की प्रस्तावित पदयात्रा और उसके बाद जारी कारण बताओ नोटिस ने जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज कर दी है। स्थानीय स्तर पर बाईपास को लेकर मांग और सक्रियता पहले भी सामने आती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed