{"_id":"693f8f5131b12a47f90734cd","slug":"first-fog-of-the-season-has-enveloped-gaurela-pendra-marwahi-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सीजन की पहली धुंध, घना कोहरा छाया; दृश्यता काफी कम, वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सीजन की पहली धुंध, घना कोहरा छाया; दृश्यता काफी कम, वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी
Mon, 15 Dec 2025 10:02 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 15 Dec 2025 10:02 AM IST
विज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सीजन की पहली धुंध
- फोटो : अमर उजाला
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम ने करवट ले ली है और सीजन की पहली धुंध ने दस्तक दे दी है। आज सुबह से ही पेंड्रा शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है, वहीं कई स्थानों पर बेहद कम विजिबिलिटी के कारण लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है। धुंध के साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और देर शाम के समय ठंडी हवाओं का अहसास हो रहा है। लोग आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन