फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Fire broke out due to short circuit in cinema hall

Gaurella: सिनेमा हॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक

Sat, 30 Sep 2023 11:35 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:35 AM IST
सार

गौरेला के रिहायशी इलाके में स्थित एक बंद पड़े सिनेमा हॉल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। सुबह लोगों ने जब मलिक को इसकी सूचना दी तब स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in cinema hall
सिनेमा हॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला के रिहायशी इलाके में स्थित एक बंद पड़े सिनेमा हॉल में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। सुबह लोगों ने जब मलिक को इसकी सूचना दी तब स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग से थियेटर में रखे लाखों रुपयों का सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन


गौरेला पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर रहवासी इलाके में स्थित सिनेमा हॉल अन्नपूर्णा थिएटर में आज सुबह आसपास के लोगों को धुएं की लपट दिखाई दी तो लोगों ने इसकी सूचना सिनेमा हॉल संचालक को दी। सुबह-सुबह लोगों की मदद से आग पर काबू लिया गया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गई ,वर्षों से यह सिनेमा हॉल बंद था, जिसे मिनी बाजार और गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था, इसी गोदाम में प्लास्टिक सामानों की सेल लगाई जाती थी। आग लगने के कारण को लेकर फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच आग बुझाने के बाद की जाएगी, प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना से गोदाम में रखें लाखों का प्लास्टिक का सामान जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed