फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Father in law attacked widowed daughter in law when she returned home late

Gaurela-Pendra-Marwahi: विधवा बहू देरी से घर लौटी... गुस्से में ससुर ने टांगिया से कर दिया हमला, हुआ गिरफ्तार

Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 11 Aug 2025 11:23 PM IST
सार

गुस्से में आकर ससुर शिवा ने बहू ममता पर टांगिया हमला कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल ममता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
Father in law attacked widowed daughter in law when she returned home late
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही थाना क्षेत्र में ससुर ने अपनी विधवा बहू के देरी से घर आने पर टांगिया से हमला कर दिया। जिसके बाद बहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला मरवाही थाना क्षेत्र के गनैया गया का है, जहां पर रहने वाले शिवा गोंड़ का विधवा बहू से विवाद हो गया। विवाद का कारण था उसकी बहू ममता पोर्ते मरवाही गई थी और वहां से घर लौटने में उसे देरी हो गई। बहू के घर पहुंचते ही ससुर बहू में जमकर विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर ससुर शिवा ने बहू ममता पर टांगिया हमला कर दिया। हमले के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल ममता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती करा दिया। जहां पर बहू का इलाज जारी है और स्थिति खतरे से बाहर है। मामले में एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने बताया कि घटना दोपहर की है। अस्पताल से मिले मेमू के आधार पर पीड़िता की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने ससुर शिवा गोंड के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed