{"_id":"67c7c88f023cb6867a095b46","slug":"driver-seriously-injured-in-collision-between-two-vehicles-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेलर में जोरदार टक्कर: स्टेयरिंग में फंसा चालक, कड़ी मशक्कत से निकाला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेलर में जोरदार टक्कर: स्टेयरिंग में फंसा चालक, कड़ी मशक्कत से निकाला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Wed, 05 Mar 2025 09:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:16 AM IST
सार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देर रात दो ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वाहन चालक स्टेयरिंग में फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
GPM Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में देर रात दो ट्रेलर की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में वाहन चालक स्टेयरिंग में फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसके गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना गौरेला वेंकटनगर मुख्यमार्ग की। जहां पर दौंजरा गांव के पास कोयले से भरे दो ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत हुई। गौरेला की ओर से आ रहे ट्रेलर के द्वारा विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर में जोरदार टक्कर हुई। हादसे में पूरा ट्रेलर के केबिन के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक स्टेयरिंग में फंस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्टेयरिंग में फंसे चालक को ट्रेलर से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा चालक का प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे में ट्रेलर का डीजल टैंक भी पूरी तरह फट गया और डीजल चारों तरफ फैल गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई। अगर धोखे से भी वहां पर आग लगती तो कोयले से भारे ट्रेलर से काफ नुकसान और जनहानि हो सकती थी।