फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Driver and conductor narrowly escape as uncontrolled truck overturns in Pendra

Accident Today: पेंड्रा में टला बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक पलटा; ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बचे

Mon, 22 Jul 2024 10:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेंड्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेंड्रा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Jul 2024 10:28 AM IST
सार

पेंड्रा में आज सुबह एक बड़ा हादास होने से टल गया। जहां एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे जा गिरा। जिससे ड्राइवर और कंडक्टर दोनों की बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
Driver and conductor narrowly escape as uncontrolled truck overturns in Pendra
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेंड्रा के अमरपुर मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जिसमें एक रेत से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा है। हादसे में राहत की बात यह रही कि चालक-परिचालक दोनों सुरक्षित हैं। ट्रक रेत लेकर यूपी के शंकरगढ़ से रायपुर आयरन फैक्टरी जाने को निकला था।

विज्ञापन


मामला पेंड्र थानाक्षेत्र के पेंड्रा अमरपुर मुख्यमार्ग का है। जहां पर आज सुबह लगभग चार बजे के आसपास एक ट्रक जो उत्तर प्रदेश के शंकरगढ़ से रेत लेकर रायपुर के आयरन फैक्टरी के लिए निकला था और ट्रक पेंड्रा से अमरपुर जाने वाले मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन


राहत की बात यह रही कि ट्रक जिस जगह पर पलटा। उस जगह पर बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। ट्रक सीधे उसमें नहीं टकराया। अगर ट्रक बिजली ट्रांसफार्मर में टकरा जाता तो बड़ा हादसा और बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, ट्रक हादसे में ट्रांसफार्मर में लगे बिजली के केबल टूट गए है। जिससे आसपास के काफी घरों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई है।।वहीं ट्रक हादसे में चालक परिचालक को मामूली चोट आई है। ट्रक चालक अशोक कुमार का कहना है कि एक ट्रेलर चालक के तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक ट्रेलर चलाने के चलते उनका ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा कर पलट गया। फिलहाल, मामले की जानकारी पेंड्रा पुलिस को भी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed