फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Death of pregnant woman and baby due to negligence in treatment in Gaurela Pendra Marwahi

GPM: गर्भवती और शिशु की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

Mon, 04 Mar 2024 10:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 04 Mar 2024 10:52 PM IST
सार

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने बताया कि इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं जांच पड़ताल के बाद लापरवाही बरतने वाले पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Death of pregnant woman and baby due to negligence in treatment in Gaurela Pendra Marwahi
इलाज में लापरवाही से गर्भवती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल खुल गई है। अस्पताल में सही समय पर इलाज नहीं मिलने से एक जच्चा और बच्चा दोनों की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स और ड्यूटी में तैनात चिकित्सकों पर इलाज के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। वहीं मामले में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला पेंड्रा के अमारू गांव का है। जहां रहने वाली गर्भवती महिला यशोदा यादव पति राकेश यादव की आज मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ नर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा गर्भवती को बेहतर और सुरक्षित प्रसव के लिए गांव से मितानिन के साथ पेंड्रा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। 

विज्ञापन

जहां पेंड्रा के शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स की लापरवाही के कारण गर्भवती की मौत हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने गर्भवती के परिजनों को कहा कि रेफर पेपर बनने के बाद गर्भवती को फिर से नर्स कमरे में ले गई और इलाज किया गया। जिस पर वहीं पेंड्रा अस्पताल में ही गर्भवती महिला की मौत हो गई थी पर नर्स ने यह बात परिजनों से छुपाई। साथ ही आरोप है कि समय पर कोई भी साधन नहीं उपलब्ध कराया गया, अगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज और सुविधा नहीं थी तो मामले को गंभीरता को देखते हुए तत्काल डॉक्टर को नर्स ने क्यों नहीं बुलाया। 

विज्ञापन

जब किसी तरह परिजन गर्भवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने गर्भवती को मृत घोषित कर दिया। गर्भवती के पति राकेश यादव का कहना है ड्यूटी पर तैनात नर्स पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी की वहीं पेंड्रा अस्पताल में ही मौत हो गई थी। उन्होंने यह जानकारी नहीं दी और शव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरो ने मृत बता दिया।

विज्ञापन

वहीं गीता यादव जो अमारु गांव की मितानिन थी, उसने कहा कि हमने गर्भवती को पेंड्रा हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। मृतका की मामी ने बताया कि समय से इलाज न मिलने के कारण गर्भवती की पेंड्रा अस्पताल में ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed